Today News Mumbai Pune Expressway Accident : सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है एक तेज रफ्तार कंटेनर कारों के ऊपर गिर पड़ा। कंटेनर की चपेट में पांच कारें आईं

मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। एक कंटेनर के पलट जाने और 5 कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस घटना में 2 लोगों की जान चली गई है। जबकि 4 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर राहत काम चल रहा है। मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर हुई यह घटना पुणे से मुंबई जाते वक्त 35 किलोमीटर दूर हुआ। घायलों में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर मुंबई जाने वाली लेन को छोड़कर पुणे जाने वाली लेन पर पलट गया, जिसके बाद भीषण दुर्घटना हुई।

इसी एक्सप्रेसवे पर कुछ महीने पहले भी हुआ था हादसा: आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ था. यहां पर एक के बाद एक 11 गाड़ियां आपस में टकरा गई थी कारों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के ऊपर दूसरी कार के ऊपर दूसरी कार चढ़ गई है कार में सवार 1 महिला और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को एमजीएम अस्पताल कामोठे में भर्ती कराया गया है। मुंबई-पुणे एक्प्रेसवे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सोमवार को हुआ हादसा इतना बड़ा था कि कारों की स्थिति देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *