Weather update 2023 : बारिश का कहर जारी, हिमाचल और पंजाब में लगातार बिगड़ रहे हालात

हिमाचल और पंजाब में लगातार बिगड़ रहे हालात:
दिल्ली, हिमाचल और पंजाब में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के मंडी में आज भी तेज वर्षा जारी है तो वहीं, हरियाणा द्वारा यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान तक पहुंच रहा है।
हिमाचल में भारी बारिश से 3 दिनों में 9 की मौत:
हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी ने भारी बारिश के चलते राज्य में हुए नुकसान के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिनों में अभूतपूर्व भारी बारिश हुई है, इससे बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे, सड़कों, पीने के पानी की सुविधाओं, किसानों के खेतों के साथ-साथ घरों को नुकसान हुआ है। हादसों में नौ लोगों की मौत हुई है और लगभग 250 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

खतरे के निशान पर पहुंचा यमुना का जलस्तर:
दिल्ली में यमुना नदी का खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। दोपहर 12 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर नदी का जलस्तर 204.36 मीटर रिकार्ड किया गया। दोपहर 12 बजे बैराज से 2,17,003 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।नदी का स्तर 204.50 मीटर है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार नदी में पानी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *