Vande Bharat Sleeper Train Update 2023: मुंबई से चल सकती है पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

 Train News:  मुंबई के लोगों के ल‍िए अच्‍छी खबर है। चर्चा है क‍ि पहले वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन द‍िल्‍ली और मुंबई के बीच चलाई जा सकती है। इसको लेकर काम आख‍िरी चरण में है।
क्या है ‘मिशन रफ्तार’: मुंबई से दिल्ली के बीच यात्रा का समय 16 घंटे से घटाकर 12 घंटे तक लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस परियोजना को 2017-18 में मंजूरी मिली थी। इसके लिए मुंबई और दिल्ली के बीच ट्रैक मजबूत करने, ब्रिज मजबूत करने, ओएचई का मॉर्डनाइजेशन करने, पूरे रूट पर कवच प्रणाली स्थापित करने और पटरियों के दोनों ओर फेंसिंग करने का काम किया जा रहा है। इस काम का मकसद है पूरे रूट को 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के काबिल बनाना। है। इस पूरे काम के लिए 3,227 रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 195 किमी तक प्रोटेक्शन वॉल बनानी थी, इसमें से 30 किमी काम पूरा हो चुका है। मैटल बेरियर फेंसिंग मुंबई से अहमदाबाद तक 570 किमी में से 474 किमी का काम हो गया। इसके अलावा नागदा से मथुरा तक पश्चिम मध्य रेलवे 545 किमी का काम कर रही है। इसके लिए 2,664 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मथुरा से पलवल 82 किमी का काम उत्तर मध्य रेलवे और पलवल से दिल्ली के बीच 57 किमी का काम उत्तर रेलवे कर रही है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन:  ICF ने 86 वंदे भारत ट्रेनें बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था, इनमें से 9 ट्रेनें स्लीपर वर्जन की होंगी। स्लीपर वर्जन का प्रोटोटाइप जल्द ही तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा अगले चार वर्षों में रेलवे कुल 400 वंदे भारत ट्रेनें देशभर में चलाना चाहती है। इनमें वंदे भारत सीटिंग वर्जन, वंदे भारत स्लीपर वर्जन और वंदे भारत मेट्रो वर्जन का नाम शामिल है। ईएमयू लोकल ट्रेनों की जगह वंदे भारत मेट्रो वर्जन के लिए मुंबई रेल विकास निगम (MRVC) टेंडर डॉक्यूमेंट अपलोड कर रही है

मुंबई : रेलवे के लिए मुंबई-अहमदाबाद और मुंबई-दिल्ली रूट हमेशा से ही पैसा खर्च करने वाला रूट रहा है। इस रूट पर देश की सभी प्रीमियम ट्रेनें चलती हैं। 1972 में ही इस रूट पर राजधानी एक्सप्रेस चला दी गई थी, जो अब तेजस-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन हो चुकी है। देश की पहली प्राइवेट तेजस एक्सप्रेस ट्रेन भी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलती है। इस रूट पर एसी डबल डेकर ट्रेन भी चलती है और देश की पहली हाई स्पीड यानी बुलेट ट्रेन का रूट भी तैयार हो रहा है। दिल्ली-मुंबई रूट पर चाहे हवाई सेवा हो या रेलवे सेवा, हमेशा मांग बनी रहती है। यही वजह है कि पब्लिक यहां पैसा खर्च करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *