Uttarakhand News 2023: प्रोजेक्ट में करंट 15 की मौत सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में मौजूद 22 लोग चपेट में आए

  Uttarakhand News: यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस हादसे में 15 लोगों की अकाल मौत हो गई। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। मरने वालों में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। फिलहाल 15 लोगों के मरने की सूचना है, 7 लोग झुलसे हैं। कई की हालत गंभीर है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली। घटना चमोली बाजार के पास की है।

बुधवार को यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा था। : मौके पर 24 लोग मौजूद थे। तभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। हादसे में झुलसे करीब दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आगे पढ़िएउत्तराखंड के चमोली स्थित नमामि गंगे ऑफिस के सीवेर ट्रीटमेंट प्लांट में बुधवार सुबह 11:35 बजे करंट फैल गया। 22 लोग करंट की चपेट में आ गए। इनमें से 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 7 घायल हो गए, जिनमें 2 गंभीर हैं।  गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से ऋषिकेष AIIMS ले जाया गया। अन्य पांच का इलाज गोपेश्वर अस्पताल में चल रहा है।
चमोली में बुधवार को हुए हादसे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है
https://www.youtube.com/watch?v=_pGcnIMQUN8

भास्कर को चमोली के DSP प्रमोद साहा ने बताया: कि अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। घटनास्थल के पास एक लोहे के फेंसिंग थी, जिसे वहां मौजूद लोग पकड़े हुए थे। अचानक उसमे करंट फैलने से सभी लोग उसकी जद में आ गए। मरने वालों में एक केयर टेकर भी है।
स्थानीय विधायक ने कहा- प्रोजेक्ट साइट पर आज सुबह बिजली का तीसरा फेस डाउन हो गया था। इस फेस को दोबारा जोड़ते ही करंट फैल गया। पॉवर कॉरपोरेशन पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *