Today Weather Update 2023 : मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जाने क्या है मौसम का हाल हवा का रूख बदला

MP Weather : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है, और ठंड का आगमन हो गया है, जिसके कारण तापमान में कमी आ रही है। वर्तमान में उत्तर भारत क्षेत्र में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली का प्रभाव नहीं है, जिससे मौसम पूरी तरह सूखा हुआ है, लेकिन मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से बढ़कर आ रहा है, इसके परिणामस्वरूप दशहरा के बाद रात्रि के तापमान में और भी कमी हो सकती है। अक्टूबर में प्रदेश में ठंड हो सकती है, लेकिन नवंबर के पहले सप्ताह से तेज ठंड हो सकती है

पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में तापमान में अधिक गिरावट देखने को मिली। इसके परिणामस्वरूप, बालाघाट में 14.1, उमरिया में 14.4, रीवा में 14.4, मंडला में 14.4, और छिंदवाड़ा में 14.6 डिग्री सेल्सियस के तापमान को दर्ज किया गया। हालांकि इन सभी शहरों के तापमान में सोमवार की तुलना में कोई बड़ी गिरावट नहीं दर्ज की गई
राजधानी भोपाल में 17, ग्वालियर में 16.6, इंदौर में 21.8, और जबलपुर में 15.5 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे था। अधिकतम तापमान की बात करें तो टीकमगढ़ और रतलाम में सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। भोपाल में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई है। मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 31.9, ग्वालियर में 32.3, इंदौर में 31.6, जबलपुर में 30.2, छिंदवाड़ा में 30.1, नरसिंहपुर में 32, और उमरिया में 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो रहा है, जिसके कारण हवा का दिशा उत्तर-पश्चिम में बदल गया है, और वर्तमान में अरब सागर में चक्रवाती तूफान और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका मध्यप्रदेश, ग्वालियर-चंबल संभाग सहित क्षेत्रों पर अधिक असर नहीं है। इसलिए यहां फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन धीरे-धीरे ठंडी हवाओं की तीव्रता बढ़ेगी, जिससे रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। इंदौर में भी अक्टूबर अंत तक ऐसा ही मौसम रहेगा, क्योंकि दक्षिण राजस्थान में एक विक्षोभ बन रहा है। इससे इंदौर और आसपास का मौसम शुष्क रहेगा। जबलपुर में भी मौसम ऐसा ही रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मौसम शुष्क है, और इसके कारण अच्छी धूप दिख रही है। रोज़ रात को पारा गिर रहा है, जिसके कारण दिन के तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हो रही है। शनिवार या रविवार तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *