Today Uttar Pradesh Weather Update 2023 : मौसम विभाग ने प्रदेश के इन 29 जिलों सहित आसपास के क्षेत्रों में ठंडे दिनों का अलर्ट दिया है

 Uttar Pardesh  Weather : इस समय उत्तर भारत कोहरे की चपेट में है, वहीं उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे की दोहरी समस्या से जूझ रहा है। कोहरे और धुंध के कारण, उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के इन 29 जिलों सहित आसपास के क्षेत्रों में ठंडे दिनों का अलर्ट दिया है।

वर्तमान में, उत्तर भारत के बड़े हिस्से में कोहरे की मोटी परत बिछी हुई है। उपग्रह चित्रों में इस क्षेत्र के कई राज्यों के ऊपर कोहरे की घनी सफेद चादर दिखाई दे रही है, जिससे मौसम की स्थिति का आकलन किया जा सकता है। शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे लिए गए इस उपग्रह चित्र में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी बिहार के क्षेत्रों में घने कोहरे का प्रभाव दिखाई दिया है

UP : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड की चपेट में हैं। गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, हाथरस जैसे जिलों में सुबह से ही घना कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बरेली, झांसी, वाराणसी, बहराइच, लखनऊ, प्रयागराज आदि जिलों में दृश्यता शून्य तक पहुँच गई है। शीतलहर के चलते प्रशासन ने बाराबंकी, मेरठ, अम्बेडकर नगर, बांदा, इटावा, अलीगढ़, कासगंज, आगरा जैसे कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए हैं।”

Delhi NCR : दिल्ली में शुक्रवार को कोहरे से हल्की राहत महसूस की गई है। पूर्व के दिनों की तुलना में आज का मौसम काफी साफ और सुहावना है। हालांकि, तापमान में गिरावट के कारण आज का दिन काफी ठंडा है और सुबह की सैर पर निकले लोगों को अधिक ठंडक महसूस हो रही है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाया है। कुछ स्थानों पर आज भी कोहरे के कारण दृश्यता कम है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के पालम और सफदरजंग क्षेत्र में आज भी दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं, IGI एयरपोर्ट पर कोहरे की स्थिति में आज सुधार हुआ है। सुबह घने कोहरे में न्यूनतम दृश्यता 150 मीटर थी और रनवे विजुअल रेंज (RVR) 400 से 800 मीटर के बीच था, लेकिन कुछ घंटों बाद ही एयरपोर्ट पर कोहरा बढ़ गया और दृश्यता फिर से शून्य हो गई

ठंडे दिनों के प्रभाव से बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी जैसे कई जगहों पर देखा जाएगा कोहरे और ठंड के कारण, 17 विमान सेवाएँ रद्द की गई हैं। शताब्दी एक्सप्रेस भी निरस्त है और दिल्ली-पंजाब-जम्मू मार्ग पर रेल सेवाएँ भी बहुत देरी से चल रही हैं। कोहरे का असर मैदानी क्षेत्रों और रेल सेवाओं पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है। इसके अलावा, ठंड का प्रभाव स्कूलों पर भी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शीतलहर और कोहरे के बीच नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बाराबंकी, मेरठ, अम्बेडकरनगर, बांदा, इटावा, हरदोई, अमेठी, जौनपुर, झांसी आदि जिलों में स्कूलों को या तो बंद कर दिया है या फिर उनके खुलने का समय बदल दिया है। जानिए उत्तर प्रदेश में किन-किन जगहों पर स्कूल बंद हैं और कहाँ समय परिवर्तन किया गया है

 Rajasthan : राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर और चूरू में कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक गिर गई है। उत्तरी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी घना कोहरा देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर और सतना में भी जीरो दृश्यता रिकॉर्ड की गई है। इन राज्यों के अन्य जिलों में भी कोहरे और ठंड ने लोगों को खासी परेशानी में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *