Today Update 2023 :किशोरी को शराब पीने के लिए बुलाया, 14 साल तक एक बच्ची को अपनी कैद में रखा

  1. साल 2009 में बनाया था बंधक: रूस से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं। दरअसल, यहां एक आदमी ने करीब 14 साल तक एक बच्ची को अपनी कैद में रखा और उसको अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।  पीड़िता ने कहा कि इस दौरान एक हजार से अधिक बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, छोटी-छोटी बातों पर उसे बार-बार प्रताड़ित किया जाता था। उसे सिर्फ चाकू की नोक पर घर के काम करने के लिए बेडरूम से बाहर जाने की इजाजत थी। आरोपी छोटी-छोटी बात पर बेरहमी से पीटता था। जांच अधिकारियों  ने बताया कि आरोपी मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जिससे महिला को घर से भागने का मौका मिल गया।

    दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी की मां वेलेंटीना को भी महिला के अपहरण में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, पूछताछ के दौरान चेस्किडोव ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। उसने दावा किया कि वह और महिला एक-दूसरे से प्यार करते हैं, इसलिए साथ में रह रहे थे।

महिला, जो अब 33 वर्ष की है, उसने बताया कि एक बस अड्डे पर चेस्किडोव से मिली थी। इस दौरान दोनों में बातचीत हुई और घर पर पार्टी करने का       प्लान बना। साल 2009 में एक दिन आरोपी ने उसे शराब पीने के लिए अपने घर बुलाया। जब वह घर पहुंची तो आरोपी ने कथित तौर पर चाकू निकाल        लिया और उसे अपना बंधक बना लिया। ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *