Site icon Aap Ki Khabar

Today News Woman Dance : एक महिला जो लहंगा चोली पहनकर 14 डिग्री के ठंडे बर्फ पर राम आएंगे गाने पर उत्साहित होकर नाच रही हैं सोशल मीडिया पर बहुत ताजी से वायरल हो रहा है वीडियो

Ram Aayege : राम मंदिर, अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पूरे भारत देश में राम नाम की धूम मची हुई है। सोशल मीडिया पर भगवान राम के भक्ति गीत भी खूब वायरल हो रहे हैं। अयोध्या में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह के करीब आने के साथ ही लोगों का उत्साह भी बढ़ रहा है। इसी बीच, इंटरनेट पर एक वीडियो छाया हुआ है, जिसे अमेरिका से बताया जा रहा है, जिसमें एक महिला -14 डिग्री सेल्सियस की ठंड में लहंगा चोली पहनकर ‘राम आएंगे’ गीत पर बर्फ के बीच नृत्य करती नजर आ रही हैं।

 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक महिला, -14 डिग्री सेल्सियस में लहंगा चोली पहनकर ‘राम आयेंगे’ गाने पर नृत्य कर रही हैं। यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्मों पर वायरल हो रहा है, और लोग इसे व्यापक रूप से पसंद कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद, आप महिला की सराहना करने में थकने का अहसास नहीं करेंगे।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। इससे पहले, जर्मन गायिका कैसेंद्रा मेने स्पिटमैन (Cassandra Mae Spittmann) ने भी गाने ‘राम आयेंगे’ के जरिए सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को जीत लिया था। कुछ ही दिन पहले, एक इंडिगो फ्लाइट में यात्री लोगों को ‘राम आयेंगे’ गाते हुए भी देखा गया था

इस दौरान, कई वीडियो देखने को मिल रहे हैं जिनमें लोग अपनी अपनी भाषा और अंदाज में भगवान राम के गीत गा रहे हैं। भगवान राम से जुड़े कई गीत भी वायरल हो रहे हैं। इसी सर्कस्ती में एक वीडियो अमेरिका से आया है, जिसमें एक भारतीय महिला 14 डिग्री के ठंडे तापमान में बर्फ के बीच लहंगा चोली पहनकर ‘राम आएंगे’ पर थिरक रही हैं। इतने कम तापमान में इतने आत्मविश्वास से नाचती हुई महिला को देखकर लगता है कि उसे जरूर ठंड लग रही होगी।

Exit mobile version