Jharkhand 6 Death : झारखंड के जमशेदपुर शहर में नए साल के पहले दिन दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस एरिया इलाके के पास एक गोल चक्कर के निकट एक भयानक सड़क हादसे में छह दोस्तों की जान चली गई है। झारखंड के जमशेदपुर में नववर्ष की पार्टी से वापस आ रहे छह दोस्तों की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, उनकी तेज गति से चल रही कार पहले एक डिवाइडर से टकराई और फिर नजदीकी पेड़ से टकराकर पलट गई। कार में कुल आठ लोग सवार थे।
सोमवार की सुबह 5:15 बजे जमशेदपुर के परिसदन गोल चक्कर के पास एक तेज गति वाली कार के पेड़ से टकराने के बाद वहां भयावह दृश्य बन गया। कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार आठ युवकों में से पांच की मौके पर ही मृत्यु हो गई। तीनों घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से एक की मृत्यु हो गई और एक घायल को परिवार द्वारा टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है। इस दुर्घटना में कार में सवार छह युवकों की जान चली गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिसे सुनकर आस-पास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए
Jamshedpur Accident
Today News Jharkhand Road Accident : जमशेदपुर शहर में नए साल के पहले दिन छह युवकों की दर्दनक मौत कार में कुल आठ लोग

Leave a Reply