Today News Delhi BJP Protest: ऑफिस के बाहर BJP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने बेकाबू प्रदर्शनकारियों पर चलाई वाटर कैनन

नई दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राजधानी स्थित कार्यालय के बाहर उग्र प्रदर्शन किया  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार पर दिल्ली से जुड़ी परियोजनाओं में अपने हिस्से का फंड नहीं देने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को पानी के बौछार छोड़ने पड़े। भाजपा दिल्ली में बाढ़ के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है।

बाढ़ के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार भाजपा: भाजपा दिल्ली में बाढ़ के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। साथ ही सरकार पर दिल्ली के विकास योजनाओं के लिए अपने हिस्से का फंड नहीं देने का आरोप लगा रही है। इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांगा है। उन्होने कहा कि प्रशासनिक अराजकता के कारण दिल्ली का विकास कार्य ठप है। मुख्यमंत्री को अब अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें तुरंत अपना पद छोड़ देना चाहिए।

विकास के लिए अपने हिस्से का फंड नहीं दे रही:  केजरीवाल सरकार की नाकामी से दिल्ली में बाढ़ आई। किराड़ी में जलजमाव की गंभीर समस्या है। एक बच्चे की मौत हो गई। रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आरआरटीएस), मेट्रो, राष्ट्रीय राजमार्ग, सुरंग सड़क सहित अन्य परियोजनाओं के लिए दिल्ली सरकार अपने हिस्से का फंड नहीं देकर विकास कार्य को बाधित करने की साजिश रचती है। नगर निगम का सत्ता मिलते ही आम आदमी पार्टी ने उसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *