Today News Bihar Crime News : बिहार में हैवानियत की सारी हदें पार, दलित महिला के ऊपर किया पेशाब, निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा

 Patna : बिहार की राजधानी पटना में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। यहां पर मध्य प्रदेश की तरह पेशाब कांड हुआ है। आरोप है कि यहां पर दबंगों ने एक महादलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, फिर उसके ऊपर पेशाब कर दिया महिला ने दंबगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने डेढ़ हजार रुपये के कर्ज पर एक्स्ट्रा ब्याज नहीं चुकाया था. जिसके बाद दबंगों ने उसके कपड़े उतरवाए, उसके साथ मारपीट की और उसके मुंह पर पेशाब किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. स घटना के बाद महिला गंभीर रुप से घायल है। घायल महिला का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रह है। घटना पटना जिले के खुसरूपुर थाना इलाके की है। घटना के बाद महादलित टोला में दहशत का माहौल है। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है

बेटे को महिला के चेहरे पर पेशाब करने के लिए कहा:  महिला ने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज की। पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रमोद सिंह को थाने में बुलाया। बस ये बात इस दंबग नागवार गुजरी और ये बन गया महिला का दुश्मन। अपने कुछ गुंडों के साथ ये 23 सितंबर की रात को महिला के घर घुस गया और महिला का अपहरण कर अपने घर ले आया। इसके गुंडे और मिलकर महिला के साथ बदतमीजी करने लगे। घर में लाकर महिला के सारे कपड़े उतार दिए गए। महिला को नग्न कर उसे पीटा गया तना ही नहीं खबरों के मुताबिक प्रमोद सिंह ने अपने बेटे अंशु सिंह को महिला के चेहरे पर पेशाब करने के लिए भी कहा। वो बचाने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन ये दलित महिला को टॉर्चर करते रहे। बेहद बुरी स्थिति में बच-बचाकर महिला अपने घर आई। परिवारवालों ने प्रमोद सिंह को उसके गुंडों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है, लेकिन सवाल ये है कि उस दर्द का क्या जो महिला ने झेला। क्या इस खौफनाक घटना को वो कभी भूल पाएगी  पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपी से ब्याज पर 1500 रुपये लिए थे। ब्याज और मूलधन भी लौटा दिया। इसके बाद भी और पैसे बकाये होने की बात कही जा रही थी। पैसे नहीं देने पर गांव में नंगाकर घुमाने की धमकी दी जा रही थी। इसी बीच शनिवार देर रात दबंग अपने बेटे और सहयोगियों के साथ उसे जबरन अपने घर ले गए। वहां पर निर्वस्त्र कर लाठी-डंडे से बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उसने अपने बेटे को पेशाब करने को कहा। पीड़िता ने कहा कि किसी तरह वह जान बचाकर भागी

पुलिस ने कहा :  है कि महिला ने रात को मारपीट की शिकायत की थी, इसके बाद उसने अपने स्टेटमेंट चेंज किया है और प्रमोद सिंह, अंशु और 3-4 लोगों के एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने फिलहाल महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. वहीं दबंगों के घर पर इस घटना के बाद से ताला लगा हुआ है और पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.दबंगों की पहचान गांव के ही प्रमोद सिंह और उसके बेटे अंशु कुमार के तौर पर हुई है. इनके साथ ही अन्य चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. परिजनों ने बताया कि दबंग महिला को शनिवार रात को उसके घर से उठा ले गए थे. जब महिला घर पर नहीं दिखी तो परिजनों ने ढूंढना शुरू किया. उन्होंने देखा कि महिला बिना कपड़ों के ही उनके घर की तरफ से भागती हुई आ रही है. महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. उन्होंने महिला को कपड़े में लपेटा और उसे अपने साथ घर ले गए.  पुलिस ने प्रमोद सिंह के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक प्रमोद सिंह, उसके बेटे और उसके गुंडों का कोई पता नहीं है। पुलिस छापेमारी कर रही है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। ये घटना कोई पहली नहीं है। मणिपुर में जो हुआ उसे पूरे देश ने देखा। कैसे दो महिलाओं को नग्न करके गांव में घुमाया गया। भारी भीड़ के बीच अत्याचार की वो कहानी लिखी गई जिसे कभी मिटा पाना संभव नहीं है। गाजियाबाद में भी एक लड़की के साथ ऐसी ही दरिंदगी हुई। कैमरे के सामने लड़की के सारे कपड़े उतार दिए गए। उसकी इज्जत को तार-तार किया गया। वो दया की भीख मांगती रही और आरोपी मजा लेते रहे। इस तरह की सारी घटनाएं बेहद खौफनाक है और समाज को शर्मसार करती हैं। आखिर क्यों ऐसे मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *