Today News 25 July 2023 : सारण में आर्केस्ट्रा की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 15 लोगों ने सात दिन तक दरिंदगी कर सुनसान जगह फेंका

(सारण): मशरक में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़‍ित महिला ने आपबीती सुनाते हुए पुलिस को बताया कि पिछले सात दिनों में उसके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया। रवि‍वार देर रात उसे सुनसान जगह ले जाकर फेंक दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोंडा की रहने वाली एक एक विवाहित महिला आर्केस्ट्रा में काम करने को लेकर मशरक थाना क्षेत्र के तरैया मोड़ के पास एक किराए के मकान में रह रही थी। वहीं से जहां भी आर्केस्ट्रा में जाना होता था, वह जाती थी।  पीड़ित महिला को रविवार की रात्रि में मशरक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, वहां उसकी हालत नाजुक देख छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस की देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा महिला की मेडिकल जांच भी करायी गई है।

महिला को ऑटो चालक ने मशरक अस्‍पताल पहुंचाया:  महिला का आरोप है कि उसके साथ सात दिनों तक करीब 15 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद अचेता अवस्था में उसे एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया गया। वहीं से एक ऑटो चालक ने उसे किसी तरह मशरक अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से छपरा लाया गया।  छपरा में पुलिस अभिरक्षा में महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है। मशरक थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि इसकी जांच की जा रहा है। शीघ्र ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *