Today News 2023 : बिहार के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के ख़िलाफ़ साल 1995 के एक डबल मर्डर केस में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने उम्र क़ैद सी सज़ा सुनाई है.

पटना की अदालत ने बरी किया :  प्रभुनाथ सिंह को इस मामले में पटना की एक कोर्ट ने साल 2008 में बरी कर दिया था। बाद में साल 2012 में पटना हाईकोर्ट ने भी इस फैसले को सही ठहराया था। पीड़ित के भाई ने इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। कोर्ट ने 18 अगस्त को प्रभुनाथ सिंह को दोषी करार दिया था। वे फिलहाल विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में झारखंड के हजारीबाग केंद्रीय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं

वोट न देने पर 2 लोगों की गोली मारकर हत्या की गई थी:  साल 1995 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान छपरा के मशरख में 18 साल के राजेंद्र राय और 47 साल के दरोगा राय की पोलिंग बूथ के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि दोनों ने ही प्रभुनाथ सिंह के कहे अनुसार वोट नहीं दिया था।यह वही चुनाव था जिसमें अशोक सिंह ने प्रभुनाथ सिंह को हराया था। इसके बाद प्रभुनाथ सिंह ने 90 दिनों के अंदर अशोक सिंह की हत्या करने की धमकी दी थी। 3 जुलाई, 1995 के दिन अशोक सिंह की हत्या हो गई। यह उनके विधायक बनने का 90वें दिन था

क्या था मामला:  साल 1995 में बिहार सुप्रीम कोर्ट के लिए 25 मार्च को सारण ज़िले की मशरख सीट पर मतदान हो रहा था.इसमें मुख्य मुक़ाबला जनता दल के उम्मीदवार अशोक सिंह और बिपीपा के उम्मीदवार प्रभुनाथ सिंह के बीच था.आरोपों के मुताबिक़, वोटिंग के दिन प्रभुनाथ सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पानापुर प्रखंड के धेनुकी इलाके से गुज़र रहे थे और तभी दूसरे प्रत्याशी को वोट देकर लौट रहे कुछ युवकों पर प्रभुनाथ सिंह ने गोली चला दी थी.इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी.

स्थानीय लोगों के मुताबिक़ इसी स्कूल के पास 1995 में गोलीबारी हुई थी:

गिरिजा देवी कहती हैं इंसाफ़ की लड़ाई लड़ते-लड़ते पहले 2012 में उनके ससुर रामा राय की मौत हो गई थी. जवान बेटे को इंसाफ़ दिलाने के लिए कोर्ट का चक्कर लगाते-लगाते पिछले साल यानी 2022 में उनकी सास लालमुनि देवी का भी निधन हो गया. उनका आरोप है कि इस मामले में गवाहों को धमकाया गया, उन्हें रोकने की कोशिश की गई. भागलपुर में जब यह केस निचली अदालत में चल रहा था, तब परिवार के साथ मारपीट भी की गई थी.

सजा के बाद प्रभुनाथ के बेटे ने कहा- कानूनी रास्ता देख रहे: प्रभुनाथ सिंह के बेटे राजद विधायक रणजीत सिंह ने भास्कर से बात करते हुए कहा कि अभी हम आगे रिव्यू प्रक्रिया पर सोच रहे हैं। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सीनियर वकीलों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ बात होने पर जानकारी दे सकेंगे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *