Today News 20223 : दिल्ली-नोएडा में चिपचिपी गर्मी से बुरा हाल आखिर कब मिलेगी राहत, बारिश को लेकर

महीने का सबसे गर्म दिन :  बारिश और बाढ़ के बाद अब उमस भरी गर्मी दिल्लीवालों की परेशानी बढ़ा रही है। गुरुवार को तो गर्मी ने बुरा हाल कर दिया। गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर ढाई बजे सफदरजंग का हीट इंडेक्स 49 डिग्री दर्ज किया गया। हीट इंडेक्स नमी और तापमान के स्तर के आधार पर जारी किया जाता है। यानी लोगों को ढाई बजे उतनी गर्मी महसूस हुई, जितनी 49 डिग्री तापमान पर होती है। वहीं 2023 में जून का यह सबसे गर्म दिन भी रहा। वहीं परेशान करने वाली बात यह है कि गर्मी अगले तीन दिनों तक कम नहीं होने वाली।

आज बारिश के आसार, लेकिन गर्मी से राहत नहीं:  शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। उमस भरी गर्मी का यह दौर 23 जुलाई तक बना रहेगा। 22 और 23 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 24 जुलाई से बारिश थोड़ी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी

कब मिलेगी गर्मी से राहत: 24 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर आ सकता है। 25 और 26 जुलाई को बारिश और बढ़ सकती है। इसकी वजह से तापमान में बड़ी गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान गिरकर 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान गिरकर 26 डिग्री तक रह सकता है। लोगों को उमस भरी तेज गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी।

ज्यादा गर्म रहा नजफगढ़:  राजधानी के सबसे गर्म एरिया नजफगढ़ रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रहा। वहीं पीतमपुरा का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री रहा। कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से अधिक रहा। इनमें सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री, पूसा का 30.1 डिग्री, पीतमपुरा का 30.7 डिग्री और नजफगढ़ का 31.5 डिग्री रहा।

रविवार से मौसम होगा कूल-कूल: दिल्ली में तेज धूप खिलने के कारण तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को पारा 37 डिग्री के करीब रहा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और राजधानी में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *