Today News अब UP में पेशाब कांड: बेरहमी से पीटा… पैर पकड़वाए फिर युवक के मुंह पर किया पेशाब, रोंगटे खड़े कर देगा Video

अब UP में पेशाब कांड:  मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बाद अब आगरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। दबंगों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान किया। इसके बाद एक ने उसके मुंह पर पेशाब किया। वीडियो भी बनाया। वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई
पेशाब करते हुए 30 सेकंड का वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में दिखा कि लहूलुहान युवक जमीन पर अचेत पड़ा है। उसके सिर से खून निकल रहा है। तीन-चार युवक पास ही खड़े हैं। एक का ही चेहरा नजर आ रहा है। बाकी की आवाज सुनाई दे रही है। वो गाली भी दे रहे हैं।

पुलिस ने खुद लिखा केस पीड़ित नहीं आया:डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी आदित्य को उसके साथी पाली सदर निवासी भोला उर्फ भोलू के साथ गिरफ्तार किया गया है। वीडियो सिकंदरा के गांव अटूस का है। दो महीने पुराना है। पीड़ित शख्स उंदेरा का विक्रम उर्फ विक्की है। उसने शिकायत नहीं की है। इस पर पुलिस ने अपनी ओर से हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया।  विक्की के खिलाफ भी चोरी और लूट के 6 मामले दर्ज हैं। आदित्य को फायरिंग के मामले में जनवरी में जेल भेजा गया था। वह जमानत पर बाहर आया था। आदित्य के खिलाफ 18 जुलाई को सिकंदरा स्थित एनडी रेस्तरां में तोड़फोड़ और मारपीट का केस दर्ज किया गया था।

वीडियो 30 सेकंड का है। लहूलुहान युवक जमीन पर पड़ा है। तीन युवक खड़े हैं। एक युवक वीडियो बना रहा है। तीन युवक में से एक पेशाब कर रहा है। सभी गालीगलौज भी कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *