Today News Update 2023: नोएडा में मिला नर कंकाल दिन निकलते ही फैली सनसनी, पुलिस करवाएगी डीएनए टेस्ट

Noida: सोमवार की सुबह नोएडा में सनसनी फैल गई। दरअसल, दिन निकलते ही शहर के बड़े नाले में नर कंकाल देखा गया।देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को इत्तला दी  मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नाले से नर कंकाल को निकाल लिया है। पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की मीडिया सेल ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत एक नर
कंकाल बाढ़ के बहाव से गंदा नाला सेक्टर-136 में बहकर आ गया। नर कंकाल यहां झाड़ियों में
अटक गया। लोगों ने देखा और सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कार्यवाही करते हुए नर कंकाल का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की गई है। नर कंकाल की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर पता लगेगा कि नर कंकाल महिला या पुरुष का है उम्र और मौत के कारणों का पता भी लग जाएगा। डीएनए टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लिए जाएंगे।

शहर के नालों में मिल रही हैं लाशें:
27 मई 2023 : सेक्टर 33 और 34 के बीच वाले नाले में महिला की लाश बहती मिली थी।
20 अप्रैल 2023 : सेक्टर 142 में नाले के पास बच्चे की लाश पड़ी मिली थी।
29 मार्च 2023 : सेक्टर 5 के नाले में एक युवक लाश सड़ी गली हालत में पड़ी मिली थी।
21 अप्रैल 2023 : सेक्टर 9 के नाले में युवक की लाश पड़ी मिली थी।
16 मार्च 2023 : सेक्टर 18 के नाले में एक युवक की लाश टुकड़ों में पड़ी मिली थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *