Today Japan Airlines Plane Crash : जापान के हनेडा एयरपोर्ट में मंगलवार को लैंडिंग के दौरान एक विमान के अंदर भीषण आग सोशल मीडिया पर प्लेन में आग लगने का वीडियो वायरल

Japan : जापान की राजधानी टोक्यो स्थित हानेडा एयरपोर्ट पर एक विमान में आग लगने की घटना हुई। जापान टाइम्स के अनुसार, कोस्ट गार्ड का कहना है कि विमान लैंडिंग के दौरान उनके प्लेन से टकरा गया।

कोस्ट गार्ड ने जानकारी दी कि उनके विमान में छह क्रू सदस्य मौजूद थे। इनमें से एक सदस्य घायल होने के बावजूद विमान से सफलतापूर्वक बाहर निकलने में कामयाब रहा। हालांकि, अन्य पांच क्रू मेंबर्स की स्थिति के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। कोस्ट गार्ड का यह विमान भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य के लिए जा रहा था। जापान की परिवहन मंत्रालय इस पूरी घटना की जांच कर रही है।

JAL की उड़ान शाम लगभग 4 बजे (जापानी समय के अनुसार) न्यू चितोसे एयरपोर्ट से टेक ऑफ की थी और यह 5:40 बजे टोक्यो में लैंड करने वाली थी। सोशल मीडिया पर विमान में लगी आग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फायर फाइटर्स को आग बुझाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है

जापानी मीडिया के अनुसार, आग लगने वाली उड़ान का नंबर JAL 516 था जो होक्काइडो से उड़ान भर चुकी थी। यह विमान स्थानीय समय के अनुसार 16:00 बजे न्यू चिटोस हवाई अड्डे से टेक ऑफ हुई थी और 17:40 बजे हानेडा एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी। NHK के प्रसारित किए गए लाइव फुटेज में विमान की खिड़कियों से आग की लपटें देखी गईं। एयरलाइन के अनुसार, सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

जापान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोस्ट गार्ड ने बताया कि हानेडा एयरपोर्ट पर उनका एक विमान जापान एयरलाइंस के एक विमान से टकरा गया। कोस्ट गार्ड के विमान में कुल छह यात्री सवार थे। इस घटना के बाद इनमें से पांच लोग लापता हो गए थे, लेकिन बाद में उनका पता चल गया है।

जापान में पिछले कई दशकों से गंभीर विमान दुर्घटनाएं नहीं हुई हैं। देश में अब तक की सबसे बड़ी और भीषण विमान दुर्घटना 1985 में हुई थी, जब टोक्यो से ओसाका की ओर जा रहे JAL के एक जंबो जेट विमान का गुनमा क्षेत्र में क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 520 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मृत्यु हो गई थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *