Today Chandrayaan Mission – 3 Update: अंतरिक्ष से आई बड़ी खुशखबरी 5 अगस्त के दिन दुनिया देखेगी

अंतरिक्ष यान 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद से चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर चुका है। इसकी जानकारी शुक्रवार को ISRO ने दी। चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा से बच गया और उस पथ का अनुसरण करना शुरू कर दिया जो इसे चंद्रमा के आसपास ले जाएगा। कल अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

Chandrayaan-3   जब चंद्रमा के हाइवे पर डाला गया था, तब उसकी गति करीब 38,520 किलोमीटर प्रतिघंटा थी. जो अब घटकर करीब 37,200 किलोमीटर हो गई है. चांद पर उतरने में सिर्फ 20 दिन बचे हैं. दो दिन बाद वह चंद्रमा के ऑर्बिट को पकड़ने का प्रयास करेगा. 100 फीसदी उम्मीद है कि चंद्रयान इस काम में सफल होगा. इस समय करीब 37,200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चांद की ओर बढ़ रहा है. यात्रा फिलहाल हाइवे पर ही हो रही है. लेकिन दो दिन बाद वह चंद्रमा के ऑर्बिट में आएगा. यानी 5 अगस्त 2023 की शाम 6 बजकर 59 मिनट पर. इस समय चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह से करीब 40 हजार किलोमीटर दूर रहेगा शुक्रवार को बताया कि ट्रांस-लूनर इंजेक्शन के बाद चंद्रयान-3 पृथ्वी की परिक्रम से बच  गया और एक ऐसे रास्ते पर आगे बढ़ने लगा जो इसे चंद्रमा के आसपास के क्षेत्र में ले जाएगा। कल एक और महत्वपूर्ण प्रक्रिया में अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

5 से 23 अगस्त तक कम की जाएगी इसकी स्पीड  चांद के ऑर्बिट को पकड़ने के लिए चंद्रयान-3 की गति को करीब 7200 से 3600 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच करनी होगी.  5 से लेकर 23 अगस्त तक चंद्रयान की स्पीड लगातार कम की जाएगी. चांद के गुरुत्वाकर्षण शक्ति के हिसाब से फिलहाल चंद्रयान की गति ज्यादा है. चंद्रयान-3 की गति को कम करके 2 या 1 किलोमीटर प्रति सेकेंड पर लाना होगा. यानी 7200 या 3600 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार इस गति पर ही चंद्रयान-3 चंद्रमा के ऑर्बिट को पकड़ेगा. फिर धीरे-धीरे उसके दक्षिणी ध्रुव के पास पर लैंड कराया जाएगा इसरो ने कहा कि लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन (एलओआई) पांच अगस्त को शाम करीब सात बजे के लिए तैयार है। यह प्रक्रिया तब पूरी की जाएगी जब चंद्रयान-3 चंद्रमा के सबसे नजदीक स्थित होगा। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि भारत के तीसरे चंद्र मिशन की स्थिति सामान्य है और 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *