New Delhi : दिल्ली-एनसीआर में आज प्रातःकाल से मानसून की बरखा बहार देखने को मिली। वर्षा से जहाँ एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से सुकून मिला, वहीं दूसरी ओर निवासियों को जलभराव के कारण आवागमन में कठिनाई हुई। कई स्थानों पर वाहन फंसे रहे। दिल्ली की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक, और छोटी बस्तियों से लेकर बड़े नेताओं के आवासों तक पानी भर गया। यहाँ तक कि दिल्ली सरकार की जल मंत्री, आतिशी का आवास भी जलमग्न हो गया।


















Leave a Reply