Chandrayaan-3, 2023: आज से शुरु हो रही चंद्रयान-3 मिशन की उल्टी गिनती

आंध्र प्रदेश, एजेंसी। 14 जुलाई को इसरो एक बार फिर से चंद्रयान-3 को लॉन्च करने जा रहा है। वहीं, इससे पहले इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम चंद्रयान-3 के लघु मॉडल के साथ पूजा-अर्चना करने के लिए तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची।

14 जुलाई को होगी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग:कोटा से:  14 जुलाई को इसरो एक बार फिर से चंद्रयान-3 को लॉन्च करने जा रहा है। वहीं इससे पहले इसरो वैज्ञानिकों की एक टीम चंद्रयान-3 के लघु मॉडल के साथ पूजा-अर्चना करने के लिए तिरुपति वेंकटचलपति मंदिर पहुंची। बता दें कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 235 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरि लॉन्च किया जाएगा इसरो ने इसकी घोषणा की थी।

चार साल पहले यानी 2019 में चंद्रयान-2 चांद की सतह पर सुरक्षित तरीके से उतरने में विफल रहा था। इससे इसरो का दल बेहद निराश हो गया था। तब भावुक हुए तत्कालीन इसरो प्रमुख के. सिवन को गले लगाकर ढांढस बंधाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरें आज भी लोगों को याद हैं

ISRO ने की सभी तैयारिया : वैज्ञानिक यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में घंटों कड़ी मेहनत करने के बाद चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग तकनीक में महारत हासिल करने का लाक्ष्य साधे हुए हैं। यह मिशन भावी अन्तरग्रहीय मिशनों के लिए भी सहायक साबित हो सकता है।
देश के महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन अभियान के तहत चंद्रयान-3 को ‘ फैट बॉय’ LVM3-M4 रॉकेट ले जाएगा। 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से होने वाले इस बहुप्रतीक्षित प्रक्षेपण के लिए इसरो जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग अगस्त के आखिर में निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *