Today News uttrakhand taxi Accident 2023 : नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों मौत

uttrakhand news : नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों की मौके पर मौत होने की आशंका है। इसके साथ ही, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि, वाहन में सवार होने वाले लोगों की संख्या की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है

क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अब तक 9 यात्री मिले हैं, जिनमें से 7 यात्री की मौत हो सकती है। साथ ही, दो लोग गंभीर हालत में घायल हैं।

उन्होंने बताया कि हादसे में तीन महिलाएं, एक बच्चा, और तीन पुरुषों की मौत हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क की सही नहीं होने के कारण एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई होगी। इसके बावजूद, घटना के एक घंटे बाद भी जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचने में असमर्थ रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *