Today News 2023 Update: Samruddhi Mahamarg 100 फीट से नीचे गिरी गर्डर मशीन, 15 लोगों की मौत, 4 जख्‍मी, ठाणे में शाहपुर के पास कैसा अमंगल हुआ देख‍िए

Accident: महाराष्‍ट्र के ठाणे ज‍िले में शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई जबक‍ि 4 लोग घायल हो गए

हादसे की सूचना मिलने पर NDRF की दो टीमें घटनास्थ पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

अभ भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से किया जा रहा है। शाहपुर पुलिस ने बताया क‍ि ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिर गई। इस दौरान वहां काम कर रहे 14 लोगों की मौत हो गई जबक‍ि तीन घायल हो गए। यह मशीन समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे फेज के काम में लगी थी। ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में एक पुल के स्लैब पर क्रेन गिरने के बाद एनडीआरएफ की दो टीमें घटनास्थल पर काम कर रही हैं। अब तक 14 शव निकाले जा चुके हैं और 3 घायल हुए हैं. ढहे ढांचे के अंदर अन्य छह लोगों के फंसे होने की आशंका है।


ठाणे. ये तस्वीरें महाराष्ट्र के ठाणे में शाहपुर के पास महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे’ पर सोमवार(31 जुलाई) देर रात सरलांबे पर बन रहे पुल से एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन टूटने के बाद की हैं। इस भीषण हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मशीन कितनी भारीभरकम होती है। शाहपुर में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे फेज का काम चल रहा है। इसे दिसंबर, 2023 तक पूरा किया जाना है। तीसरा फेज करीब 100 किमी लंबा है।

यह हादसा PM मोदी के महाराष्ट्र दौरे के कुछ घंटे पहले हुआ।  701 किमी लंबा यह हाईवे मुंबई और नागपुर को कनेक्ट करेगा। यह नागपुर, वाशिम, वर्धा, अहमदनगर, बुलढाणा, औरंगाबाद, अमरावती, जालना, नासिक और ठाणे सहित 10 जिलों को जोड़ते हुए निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *