Aap Ki Khabar

Today Weather Update 2024 : 18-21 जनवरी के दौरान उत्तर प्रदेश के कई राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Delhi NCR : 18 जनवरी को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में विभिन्न स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान बहुत घना कोहरा छा सकता है।

“मौसम विभाग के मुताबिक, बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण जो औसत स्तर से 3.1 किमी ऊँचाई तक पहुंचा है. इसके अलावा, समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के बीच एक और चक्रवाती परिसंचरण स्थित है. एक ट्रफ लाइन भी है जो उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से शुरू होकर पूर्वी विदर्भ के निचले हिस्से तक फैली हुई है. इन सभी कारणों से मौसम में विभिन्न परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं.”कुछ क्षेत्रों में सुबह और रात के समय, बहुत घना कोहरा छा सकता है। साथ ही, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

दिल्ली की मौसम स्थिति : दिल्ली में काफी समय से शुष्क मौसम का अनुभव हो रहा है। सर्दी के मौसम में पड़ने वाले घने कोहरे के चलते यात्राएं प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा, शीतलहर से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिर भी, मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस शीतकाल में बारिश की संभावना नहीं दिख रही है।”

 

Exit mobile version