Aap Ki Khabar

Today Update Chandrayaan-3 : ISRO ने तय किया रिजर्व डे ‘चंद्रयान-3 की लैंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रही

Chandrayaan-3 :  अगर 23 अगस्त 2023 की शाम साढ़े पांच बजे से लेकर साढ़े छह बजे के बीच Chandrayaan-3 के लैंडर को लैंडिंग के लिए सही जगह नहीं मिली तो लैंडिंग टल सकती है यह एक तरह का बैकअप प्लान है. या यूं कहें हर वैज्ञानिक अपने मिशन का प्लान बी बनाकर चलता है. इसरो ने भी यही किया है.

कितनी स्पीड में चांद की सतह पर उतरेगा लैंडर: विक्रम लैंडर जिस समय चांद की सतह पर उतरेगा, उस समय उसकी गति 2 मीटर प्रति सेकेंड के आसपास होगी. लेकिन हॉरीजोंटल गति 0.5 मीटर प्रति सेकेंड होगी. विक्रम लैंडर 12 डिग्री झुकाव वाली ढलान पर उतर सकता है. इस गति, दिशा और समतल जमीन खोजने में ये सभी यंत्र विक्रम लैंडर की मदद करेंगे. ये सभी यंत्र लैंडिंग से करीब 500 मीटर पहले एक्टिवेट हो जाएंगे.

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रही : चंद्रयान-3 कल चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा। इसे लेकर भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वे प्रज्ञान रोवर के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का इंतजार कर रही हैं। साथ ही उन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र को आकार देने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की। विलियम्स ने कहा, “चंद्रमा पर उतरने से हमें अमूल्य अंतर्दृष्टि मिलेगी। मैं वास्तव में रोमांचित हूं कि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण और चंद्रमा पर स्थायी जीवन की खोज में सबसे आगे है। यह वास्तव में रोमांचक समय है

चंद्रयान 3 मिशन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि कल जब चंद्रयान-3 लैंड करेगा तो हम सभी जश्न मनाएंगे:

Exit mobile version