Aap Ki Khabar

Today News Yamuna River Video : UP के बागपत और हरियाणा के सोनीपत में नदी में 40 फीट उछला पानी

UP के बागपत और हरियाणा:  के सोनीपत में यमुना नदी के बीच में इंडियन ऑयल की गैस पाइपलाइन फट गई। इसके बाद पानी में ऊंची लहरें उठने लगीं। बागपत में 40 फीट तक पानी उछला।  UP में SDM सुभाष सिंह ने बताया कि बागपत के जागोश गांव में रिफाइनरी की पाइपलाइन फटी थी। हरियाणा की तरफ से पाइपलाइन को ठीक किया जा रहा है। यह पाइपलाइन पानीपत से होते हुए सोनीपत, बागपत गाजियाबाद, दादरी और नोएडा तक जाती है। पाइपलाइन IGL कंपनी की बताई जा रही है।

बागपत में लोगों में भय का माहौल, अलर्ट जारी: बागपत ने अधिकारियों ने आसपास लोगों को अलर्ट कर दिया है। DM के निर्देश के बाद इलाके में गैस की सप्लाई रोकी गई। पाइप लाइन फटने से यमुना में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं। इलाके में अलर्ट जारी किया गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। ​अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन में सुधार के बाद इसमें ब्लास्ट के कारणों पर जांच भी की जाएगी।  हरियाणा के सोनीपत में घसौली ​​​​​​गांव में​ यमुना नदी में पाइपलाइन से प्रेशर से गैस रिलीज हुई। ऊंचा फव्वारा उठने लगा। लीकेज के बाद गैस के प्रेशर को कम कर दिया गया है। यमुना नदी में पानी का बहाव तेज होने से अधिकारी काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं। हादसा आबादी क्षेत्र से दूर हुआ है, इस कारण गैस का ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा। गैस पाइप लाइन में लीकेज के बाद पानीपत में CNG की सप्लाई रोक दी गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह चार बजे देखा तो नदी के बीच से धुंआं, आग और धमाके की आवाज आ रही थी। इसके बाद गांव के लोग दहशत में आ गए और पुलिस-प्रशासन को जानकारी दी। SDM सुभाष सिंह ने बताया कि सुबह 3 बजे पाइप लाइन अचानक फट गई। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।

पत्थर टकराने से पाइन टूटने की आशंका:
रिफाइनरी के सीनियर मैनेजर आशीष ने बताया कि इस पाइपलाइन के जरिए रिफाइनरी से रिगैसीफाइड लिक्विड नेचुरल गैस उत्तर प्रदेश में भेजी जाती है। लीकेज को देखते हुए UP और पानीपत समेत कई क्षेत्रों में गैस सप्लाई को बंद कर दिया गया है। पाइपलाइन में लीकेज के कारण पता किया जा रहा है। अभी तक यही अनुमान लगाया जाता है कि पानी के तेज बहाव में किसी पत्थर जैसी चीज के टकराने के कारण पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। पानी का बहाव कम होने पर इसकी मरम्मत होगी।

Exit mobile version