Aap Ki Khabar

Today News Manipur Violence 2024 : मणिपुर में फिर से हिंसा की आग गोलीबारी में बीएसएफ के तीन जवान जख्मी दो जवान की मौत

Manipur : पिछले आठ महीनों से मणिपुर हिंसा की चपेट में है। यहां बार-बार हिंसात्मक घटनाएं हो रही हैं। हिंसा को थामने के प्रयास में सरकार द्वारा नियुक्त किए गए सुरक्षाकर्मी भी उपद्रवियों के हमले का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में मोरेह नगर में एक सुरक्षा चेकपोस्ट पर हुए हमले में IRB के दो जवान मारे गए हैं।

मणिपुर में मैतेई समुदाय का आबादी में हिस्सा 53% से अधिक है। यह एक गैर-जनजातीय समुदाय है, जिसके अधिकांश सदस्य हिंदू धर्म को मानते हैं। इसके अलावा, कुकी और नगा समुदायों की आबादी लगभग 40% है। मणिपुर में बड़ी आबादी होने के बावजूद, मैतेई लोग केवल घाटी क्षेत्र में बसते हैं। राज्य का 90% से अधिक भाग पहाड़ी है और केवल 10% घाटी क्षेत्र है। पहाड़ी क्षेत्रों में नगा और कुकी समुदायों का वर्चस्व है, जबकि घाटी में मैतेई समुदाय का दबदबा है

Exit mobile version