Aap Ki Khabar

Today News 2023: मेरठ में मणिपुर जैसी घटना दुष्कर्म के बाद किशोरी को नग्न दौड़ाया

खेत में ले गया था युवक:  मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में शर्मसार कर देने वाली घटना हुई। एक आरोपित ने पहले किशोरी से दुष्कर्म किया।तीन माह पूर्व किठौर एक गांव में किशोरी को युवक फुसलाकर अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। उसके बाद युवक के साथी गन्ने के खेत में आ गए, जो किशोरी का वीडियो बनाने लगे। उसके बाद आरोपितों ने किशोरी को कभी पुलिस को बुलाने का डर दिखाया तो कभी उसके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं किशोरी के साथ मारपीट भी की गई। किशोरी ने हाथों से बदन छिपाने का प्रयास किया तो उसके हाथों पर डंडों से वार किए गए। बाद में किशोरी को नग्न अवस्था में ही खींचते हुए गन्ने के खेत से सड़क पर ले आए  जबकि किशोरी गिड़गिड़ा कर कपड़े पहनने देने की गुहार लगाती रही। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो वायरल होने पर परिवार को मामले का पता चला।

पुलिस ने कहा: उधर, एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया की दो वर्षों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है, जिसमें 376(3) IPC और सुसंगत धराओं में मुकदमा पंजीकृत है। सामूहिक दुष्कर्म की खबर चलाई जा रही है जो गलत है। कुछ माह पूर्व आरोपी के साथ पीड़िता जब एकांत में थी तब कुछ युवकों द्वारा दोनों को एक साथ देखे जाने पर उनका अश्लील वीडियो बनाया गया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शाकिर पुत्र जाहिद व उसके दो साथियों पप्पू उर्फ जावेद आलम को गिरफ्तार किया।बहन ने बताया कि तीन माह पहले किठौर निवासी शाकिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके तीन साथियों ने वीडियो बनाई थी। आरोपियों ने यह भी धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इस डर से किशोरी ने परिजनों को कुछ नहीं बताया।

Exit mobile version