Aap Ki Khabar

Today News 2023 : दिल्ली पर मंडराया हथिनीकुंड वाला संकट,

दिल्ली पर मंडराया हथिनीकुंड वाला संकट:  दिल्ली के निचले इलाकों में और बाढ़ का खतरा बढ़ता गया है. यमुना का जल स्तर दस साल का रिकार्ड तोड़ने के करीब पहुंचा.. हरियाणा के हथिनी कुंड बांध से पानी छोड़ने की वजह से दिल्ली में यमुना का जल स्तर दस साल के रिकार्ड़ तोड़ने के करीब है। दिल्ली में पुराने लोहा पुल के नीचे 205.33 मीटर को यमुना नदी में खतरे का निशान बनाया गया है।
दिल्ली पर मंडरा बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. जैसे-जैसे यमुना का पानी बढ़ रहा है. वैसे-वैसे यमुना से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ता चला जा रहा है. यमुना की लहरें दिल्लीवालों को डरा रही है.

यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 1978 का रिकॉर्ड: 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर पहुंचा था, तब आधी राजधानी पानी में डूब गई थी. आलम ये था कि लाखों लोग बेघर हो गए थे और सेना को मोर्चा संभालना पड़ा था. अब वर्तमान में दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 2.5 मीटर ऊपर पहुंच चुका है. बुधवार शाम 6 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर पानी 207.81 मीटर दर्ज हुआ. 100 साल के इतिहास में ये पहली बार है जब यमुना का जलस्तर इतना पहुंचा है

Exit mobile version