Site icon Aap Ki Khabar

Today News 2023: झारखंड में मानसून किन-किन जिलों में होगी भारी बारिश

झारखंड : में पिछले 48 घंटों के दौरान हुई झमाझम बारिश से बड़ी राहत मिली है। इस दौरान सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव में 148.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद गिरिडीह के पालगंज में 143.8, मंझारी में 115.2, चाकुलिया में 106, नोवामुंडी में 85.8, हाटगम्हरिया में 75.2 नाला में 74.5, घाटशिला में 74, टोंटो में 73, चाईबासा में 79.2 और देवघर में 67.3 मिलीमीटर बारिश हुई।
Weather Update: देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट। Bihar। Jharkhand | Rain Alert | Latest News

बारिश में कमी आने की संभावना जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान बारिश में थोड़ी कम आने की संभावना है। इसके बावजूद राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की ओर से 3 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अगले 8 अगस्त तक राज्य भर रुक-रुक कर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

राज्य भर में दो दिनों के दौरान हुई अच्छी बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची के अधिकतम तापमान में 4.2 और जमशेदपुर में 5.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.4, जमशेदपुर का 27.6, डालटनगंज का 29.4, बोकारो का 26, चतरा का 27.9, देवघर का 28., गोड्डा का 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक 32.7 डिग्री, साहेबगंज का 31.9 और पाकुड़ का 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Exit mobile version