Today Kargil Vijay Diwas 2023: भारतीय सेना के जवानों ने अदम्य साहस दिखाया और दुश्मनों की छुट्टी कर दी थी.

Kargil Vijay Diwas: हर साल 26 जुलाई को भारत में करगिल विजय दिवस मनाया जाता है. इन दिन करगिल युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों के बलिदान और शौर्य को याद किया जाता है  यह युद्ध जम्मू-कश्मीर के करगिल जिले में मई और जुलाई 1999 के बीच हुआ था. इस युद्ध में भारतीय सेना के जवानों ने अदम्य साहस दिखाया और दुश्मनों की छुट्टी कर दी थी.
3 मई 1999 से 26 जुलाई 1999… यह वही तारीख है जब भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के करगिल में पाकिस्तानी सेना को हराया था. लेकिन इस युद्ध में भारत ने अपने 527 जवानों को खो दिया था. जबकि, 1363 जवान घायल हुए थे. भारतीय जवानों ने इस युद्ध में अपने खून का आखिरी कतरा  देश की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिया था

कुछ प्रसिद्ध नारे
रो या मरो- महात्मा गांधी
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा- श्यामलाल गुप्त
आराम हराम है- जवाहरलाल नेहरू
पूर्ण स्वराज- जवाहरलाल नेहरू
तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा- सुभाषचंद्र बोस
हिंदी हिंदू हिंदुस्तान- भारतेंदु हरिश्चंद्र
इनकलाब जिंदाबाद- भगत सिंह
जन-गण-मन अधिनायक जय हे- रवीन्द्रनाथ टैगोर
स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है- बाल गंगाधर तिलक
जय जवान जय किसान- लाल बहादुर शास्त्री
दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे- चंद्र शेखर आजाद

सामग्री सूची

Toggle
              पाकिस्तान से हुए युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों की याद में हर साल 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस मनाया जाता है   

करगिल युद्ध से जुड़े कई किस्से और कई वीरों के नाम का जिक्र आते ही भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। हालांकि करगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना में कई बहादुर महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने इस जंग में अपना अहम योगदान दिया। करगिल युद्ध की दमदार महिला योद्धाओं में एक नाम बहुत प्रसिद्ध है। इस कारगिल योद्धा का नाम फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना है। फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना पहली भारतीय महिला पायलट थीं, जिन्होंने युद्ध में पाकिस्तान को पस्त किया था।

Exit mobile version