Aap Ki Khabar

Greater Noida News Today Crime: डॉक्‍टर दोस्‍त की बेटी की हत्‍या करके 25 लाख लूटे, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया अरेस्‍ट

ग्रेटर नोएडा:  के सुत्याना में बच्ची की हत्या करने के बाद 25 लाख लूटने वाला आरोपी मुठभेड के बाद अरेस्ट कर लिया गया। आरोपी बच्ची के पापा का दोस्त बताया जाता है। आरोपी का बच्‍ची के घर पर आना जाना था। पुलिस ने आरोपी के पास से 7 लाख रुपये बरामद किए हैं। घटना के बाद प्रदीप को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया था। पूछताछ के दौरान जब पुलिस लूट की रकम बरामद करके उसके घर से लौट रही थी तो उसने फरार होने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक उसने एक पुलिसवाले की पिस्‍टल छीनने की भी कोशिश की। आत्‍मरक्षा में चलाई गई गोली में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अरेस्‍ट कर इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा है। डॉक्टर सुदर्शन बैरागी मूलत: मेरठ के हस्तिनापुर के रहने वाले हैं। वह सेक्टर 147 में परिवार के साथ रहते हैं। अनुष्का पॉली नामक उनकी क्लिनिक नोएडा के सेक्टर 93 में है। वह मंगलवार दोपहर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अस्पताल गए थे। उस समय 14 वर्षीय शिल्पी घर पर अकेली थी। दोपहर डेढ़ बजे घर लौटे तो बेटी के गले में चुन्नी लिपटी हुई थी और उसकी आंखों से खून बह रहा था। वह तुरंत शिल्पी को पास के अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि घर से करीब 25 लाख रुपये गायब हैं। ऐसे में अनुमान लगाया गया कि डॉक्टर की बेटी ने लूट का विरोध किया होगा इसीलिए किसी ने उसे मार डाला। कुछ दिन पहले एक प्लॉट बेचने के बाद डॉक्‍टर को 25 लाख रुपये मिले थे।

Exit mobile version