Aap Ki Khabar

Delhi Flood News Today 2023:फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर

Delhi Flood:   मंगलवार दोपहर को बारिश होने पर कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ। यमुना में गिरने वाले सभी नाले अब तक खुले नहीं हैं, जिसके कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। दिल्ली सचिवालय, आईटीओ और राजघाट में भारी जलभराव रहा। दिल्ली में 13 जुलाई को यमुना 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए उच्चतम स्तर 208.66 मीटर पर पहुंच गई थी।

फिर से खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर:  फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर, आज भी बारिश की आशंका  यमुना का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बुधवार सुबह नौ बजे नदी का जलस्तर 205.60 दर्ज किया गया।
एक हफ्ते से अधिक तक अपना रौद्र रूप दिखाने के बाद आखिरकार मंगलवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ ही गया। लेकिन बुधवार सुबह नौ बजे फिर से जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है

मंगलवार को हुई थी बारिश: मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक औसतन 000.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिज में सर्वाधिक 21.0 मिमी, पीतमपुरा में 11.0, मुंगेशपुर में 4.0, लोदी रोड में 3.9, पालम में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Exit mobile version