Aap Ki Khabar

China Flood 2023 : चीन में टूटा 140 सालों का रेकॉर्ड गुरुग्राम की बाढ़ को भूल जाइए,

China Flood : चीन में भारी बारिश और बाढ़ ने पिछले 140 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजधानी बी‍जिंग में और आसपास के क्षेत्रों में आई बाढ़ की वजह से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। जबकि बताया जा रहा है कि इस बाढ़ में 27 लोग गायब हैं। जो तस्‍वीरें आई हैं वो बिल्‍कुल गुरुग्राम की बाढ़ की याद दिलाती हैं। पिछले 40 घंटों में चीन में इतनी बारिश हुई है जो जुलाई में हुई औसत बारिश के बराबर थी। उष्णकटिबंधीय तूफान डोकसूरी ने पिछले हफ्ते चीन में दस्‍तक दी थी। तुफान दक्षिणी फ़ुजियान प्रांत से टकराने के बाद उत्तर की ओर बढ़ा था। बताया जा रहा है कि इसकी वजह से बीजिंग और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

सामग्री सूची

Toggle

झुओझोउ में हालात बिगड़े​:  अधिकारियों ने बुधवार को हजारों आपातकालीन कर्मियों को बीजिंग के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 60 किमी दूर एक शहर झुओझोउ में भेजा है। बताया जा रहा है कि तूफान की वजह से राजधानी के आसपास के क्षेत्र खासे प्रभावित हैं।
चीन की राजधानी बीजिंग इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। यह बाढ़ 140 साल में सबसे भारी बारिश के कारण आई है। स्थानीय मौसम विज्ञानियों ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि बीजिंग के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि टाइफून खानून अब जापान में दस्तक दे चुका है। बीजिंग मौसम विज्ञान सेवा के अनुसार, शनिवार और बुधवार की सुबह के बीच डोक्सुरी के बचे हुए हिस्सों से चीनी राजधानी में 744.8 मिलीमीटर (29 इंच) बारिश हुई। 1883 में रिकॉर्ड की शुरुआत के बाद से यह लगातार होने वाली सबसे भारी बारिश है।<

टाइफून खानून में 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बुधवार तड़के यह जापान के दक्षिण-पश्चिम ओकिनावा द्वीप के करीब से गुजरा। बुधवार सुबह सीएनएन वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में ओकिनावा के कई स्थानों पर 175 से 220 मिलीमीटर (6 से 8 इंच) बारिश हुई है। ओकिनावा इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अनुसार, सरकार ने 600,000 से अधिक निवासियों को अपने घर खाली करने का आदेश दिया है। बुधवार की सुबह तेज हवाओं के कारण बिजली की लाइनें टूट गईं, जिससे 200,000 से अधिक घर अंधेरे में डूब गई।
1998 में बाढ़ ने मचाई थी तबाही: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्थानीय सरकारों को फंसे हुए लोगों को बचाने और संपत्ति संबंधी क्षति को कम करने के लिए ‘पूरी ताकत’ लगाने का आदेश जारी किया। चीन में हालिया इतिहास की सबसे विनाशकारी बाढ़ 1998 में आई थी जब 4150 लोगों की मौत हो गई थी।
 

 

Exit mobile version