Aap Ki Khabar

Chandrayaan 3 Launch Today Latest Updates: थोड़ी देर में होगी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग

Chandrayaan 3 Launch Today Latest Updates: मिशन की रिवर्स काउंटिंग जारी है. चंद्रयान थ्री की लॉन्चिंग के लिए रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही है. कुछ घंटों पर भारत के श्री हरिकोटा से ये लॉन्च होने जा रहा है. ISRO अपने ड्रीम प्रोजेक्ट चंद्रयान 3 को लॉन्च करने जा रहा है. चंद्रयान-3 दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रमा की ओर जाने के लिए पृथ्वी से उड़ान भरेगा. करीब 45 से 50 दिन की यात्रा करने के बाद चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग होगी. लॉन्चिंग से पहले वैज्ञानिकों की टीम इसरो में डटी है. प्रधानमंत्री मोदी भी लगातार वैज्ञानिकों के संपर्क में हैं.

थोड़ी देर में होगी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग: चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर की जाएगी. आज भारत अंतरिक्ष में इतिहास रचने जा रहा है.

कितने दिन में चंद्रमा तक पहुंचेगा :
जानकारी के मुताबिक, लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान 3 चंद्रमा तक पहुंचने में करीब 42 दिन का समय लेगा. चंद्रयान 3 इसरो का ड्रीम प्रोजेक्ट है. चंद्रयान 2 मिशन क्रैश लैंडिंग की वजह से सफल नहीं हो पाया था.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन: इसरो अध्यक्ष लिस्ट 1963 से 2023 तक:
एस सोमनाथ 2022- वर्तमान के. सिवन 2018- जनवरी 202
अलुरु सीलिन किरण कुमार 2015 – 2018
डॉ. कोप्पिलिल राधाकृष्णन 2009-2014
जी. माधवन नायर 2003-2009

डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन 1994-2003
प्रो. उडुपी रामचन्द्र राव 1984-1994
प्रो. सतीश धवन 1972-1984
प्रो. माम्बिलिकालाथिल गोविंद कुमार मेनन 1972- 1972
डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई 1963-1971

चंद्रयान 3 लॉन्चिंग के लिए तैयार: चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के लिए अपग्रेडेड बाहुबली रॉकेट LVM-3 यानी लॉन्च वीइकल मार्क-3 तैयार है. इसका लॉन्चिंग सक्सेस रेट 100 फीसदी है. LVM- 3 भारत का सबसे भारी रॉकेट है. ये प्रक्षेपण यान यानी लॉन्च वीइकल 10 टन तक के सेटेलाइट को पृथ्वी की निचली कक्षाओं तक ले जा सकता है जो पृथ्वी की सतह से लगभग 200 किमी दूर है. जबकि 4 टन तक के भार को हाई अर्थ ऑर्बिट या जियो ट्रांसफर ऑर्बिट में छोड़ने में सक्षम है.

 

Exit mobile version