Site icon Aap Ki Khabar

Chandrayaan 3, 06:03 Landing successfully : चंद्रयान-3 की बुधवार की शाम छह बजकर तीन मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग ऐतिहासिक है. ये पल भारत का है, इसके लोगों का है.Chandrayaan-3 Mission Soft-landing LIVE Telecast

Chandrayaan-3: इसरो ने आज चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कराकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही पूरा देश इसरो को बधाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर तो मानो बधाई संदेशों की बाढ़ ही गई है। हर भारतीय चंद्रयान-3 की सफलता पर गर्व अनुभव कर रहा है। पीएम मोदी ने दी बधाई और कहा कि ये पल विकसित भारत के शंखनाद का है।  पीएम बोले हर देशवासी की तरह मेरा ध्यान चंद्रयान महाअभियान पर लगा हुआ है। मैं भी अपने देशवासियों के साथ, अपने परिवारजनों के साथ इस उमंग और उल्लास से जुड़ा हुआ हूं। भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचा है जहां आज तक कोई देश नहीं पहुंचा है। आज से चांद से जुड़े कई मिथक बदल जाएंगे

Exit mobile version