Aap Ki Khabar

Bigg Boss OTT2 2023 : फलक नाज से अविनाश सचदेव ने कही थी दिल की बात,

सामग्री सूची

Toggle

फलक नाज से अविनाश सचदेव ने कही थी दिल की बात:  बिग बॉस ओटीटी 2′ से एक हफ्ते में ही बेघर हुईं पलक पुरसवानी लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं और एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव के बारे में बात कर रही हैं। अब जैसा कि आप सभी ने देखा था, कैसे सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में फलक नाज के लिए अविनाश सचदेव ने अपनी फीलिंग्स बयां की थीं और एक्ट्रेस ने तुरंत ना कर दिया था। इस पर पलक ने अपनी राय दी है। बताया है कि उनको इनके रिश्ते क्या लगता है। क्या ये प्यार वाकई है या फिर एक स्ट्रैटेजी है। उन्होंने अविनाश सचदेव और फलक नाज के रिश्ते पर रिएक्ट किया है। साथ ही जिया शंकर के बारे में भी बात की है।


पलक पुरसवानी:

पलक पुरसवानी ने शो में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री करने के सवाल पर कहा कि उन्हें इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो वो इस शो का दोबारा हिस्सा जरूर बनना चाहेंगी। उनसे ये भी पूछा गया कि क्या उन्होंने वो एपिसोड देखा, जहां अविनाश ने अपनी फीलिंग्स फलक के सामने कन्फेस की थीं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वो तो मिस हो गया लेकिन वह दोनों को बधाई देती हैं।

जिया शंकर के बारे में बोली ये बात :  जिया शंकर के बारे में भी एक्ट्रेस ने राय दी। कहा, ‘जिया ऐसी इंसान है जो कि बातें दिल पर नहीं देती है। सबकुछ वो आसानी से हैंडल करती है। मुझे समझ नहीं आया कि अविनाश इतना क्यों अफेक्ट हुआ। मैंने वीकेंड का वार देखा था, वो बहुत मजेदार था। मैं पूरी तरह से इस शो को फॉलो कर रही हूं।’

Exit mobile version